बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
15-Jan-2020 08:38 AM
By RAMESH RAI
SAMASTIPUR : समस्तीपुर में बेलगाम अपराधि पुलिस को चैलेंज करते हुए लागातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला कल्याणपुर प्रखंड के रतवारा पंचायत की है. जहां लगातार तीन टर्म से मुखिया रह रहे मोहम्मद शफी की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी है.
खबर के मुताबिक मुखिया को उस वक्त गोली मारी गई जब वे मंगलवार की देर शाम बाजार से अपने घर लौट रहे थे. जैसे ही वे पंचायत के मनरेगा भवन के पास पहुंचे पहले से ही घात लगाए अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और मौके से फरार हो गए. गोली की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ मुखिया को दरभंगा मेडिकल हॉस्पिटल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. हत्या को लेकर इलाके में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है. वहीं पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गए हैं.