ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / news / समस्तीपुर में मॉब लिंचिंग : लापता बच्चे की हत्या से बवाल, ग्रामीणों ने...

समस्तीपुर में मॉब लिंचिंग : लापता बच्चे की हत्या से बवाल, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर आरोपी को भी मार डाला

18-Jan-2021 01:40 PM

SAMSTIPUR : समस्तीपुर के विभूतिपुर के बोरिया में  मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है. जहां लापता बच्चे की हत्या किए जाने के बाद बवाल हो गया और फिर आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. 

वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस फोर्स के साथ रोसड़ा डीएसपी पहुंचकर लोगों को शांत करने में जुटे हुए हैं.मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि विभूतिपुर के बोरिया के रहने वाले किराना दुकानदार महेश महतो का 14 साल का बेटा सोनू राज 14 जनवरी की शाम से लापता था. काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला. 

सोमवार की सुबह उसका शव सुबह बोरिया डीह स्थित बूढ़ी गंडक नदी के किनारे से बरामद किया गया. मृतक के शव के हाथ पैर बंधे थे और गले मे कपड़े का फंदा लगा हुआ था. शव को प्लास्टिक में लपेटकर नदी किनारे मिट्टी में दबा दी गई थी. मृतक के शरीर पर जख्म के कई निशान भी मिले हैं. बच्चे की लाश मिलने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और आरोपी सोनू राय की पीट-पटीकर हत्या कर दी. 

बच्चे की मां ने बताया कि सोनू 14 जनवरी को संध्या करीब 6 बजे अपनी मां को यह बोल कर निकला था कि एक घंटे में अपने दोस्तों से मिल कर आ जाऊंगा. लेकिन, वापस नहीं आया. उस दिन शाम 6 बजे से पहले गांव के ही कुछ लड़कों के साथ उसे खेलते हुए देखा गया था.