इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज
06-Nov-2019 05:43 PM
PATNA : समस्तीपुर के सरायरंजन में मेडिकल कॉलेज खोलने के राज्य सरकार के फैसले का विरोध कर रही राजद पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गुस्सा भड़क उठा. नीतीश ने लालू-राबड़ी को जमकर खरी खोटी सुनायी.
जमकर बरसे नीतीश
समस्तीपुर के सरायरंजन में आज श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिलान्यास किया. इस मौके पर आयोजित जनसभा में नीतीश ने कहा कि बिहार में 15 सालों तक पति-पत्नी का राज रहा. तब एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं खोला गया. लेकिन जब उनकी सरकार मेडिकल कॉलेज खोल रही है तब राजद उसका विरोध कर रही है. उन्होंने कहा कि राजद के लोग बिहार को बर्बाद करना चाहते हैं.
क्या है पूरा मामला
दरअसल राज्य सरकार समस्तीपुर में मेडिकल कॉलेज बना रही है. समस्तीपुर शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर सरायरंजन में मेडिकल कॉलेज बनने जा रहा है जिसका शिलान्यास आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया. लेकिन राजद ने सरकार के इस फैसले का विरोध किया. राजद नेताओं ने समस्तीपुर में धरना देकर सरायरंजन में मेडिकल कॉलेज खोलने के फैसले का विरोध किया. उनका कहना है कि समस्तीपुर शहर में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खोला जाना चाहिये. मुख्यमंत्री इसी विरोध को लेकर भड़के.