ब्रेकिंग न्यूज़

Vande Mataram: राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ पर गृह मंत्रालय ने जारी किए नए नियम, सरकारी कार्यक्रमों में होगा अनिवार्य Vande Mataram: राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ पर गृह मंत्रालय ने जारी किए नए नियम, सरकारी कार्यक्रमों में होगा अनिवार्य Ration scam Bihar : फ्री अनाज वितरण में हो रहा बड़ा घोटाला ! विप में उठा सवाल, MLC ने कहा - 5 की जगह दिया जा रहा महज इतना अनाज; मंत्री ने बताया कितने दिनों में होगा एक्शन How To Check Gold purity: सोना खरीदने का बना रहे हैं प्लान तो पहले पढ़ लें यह जरुरी खबर, वरना हो सकता है भारी नुकसान BIHAR LAND : डिप्टी CM विजय सिन्हा की होने लगी तारीफ..सभापति से लेकर RJD सदस्य भी राजस्व मंत्री की करने लगे जयकारा, वजह जानें.... बिहार में अपराधियों का तांडव: रोहतास और बेगूसराय में युवक को मारी गोली, दो अलग घटनाओं से सनसनी बिहार में अपराधियों का तांडव: रोहतास और बेगूसराय में युवक को मारी गोली, दो अलग घटनाओं से सनसनी Bihar Highway Alert: धंस गया बिहार का यह पुल....इस NH पर सफर करना हुआ मुश्किल, जिलाधिकारी ने NHAI से मांगी रिपोर्ट Pappu Yadav : पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, सांसद बेऊर जेल में बिताएंगे एक और रात; वजह जानें Patna Crime News: ‘ठीक 1 बजे आपके कोर्ट परिसर में 5 बम धमाके होंगे’, पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; पाकिस्तान से आया ई-मेल

समस्तीपुर में महिला से बलात्कार, विरोध करने पर आरोपियों ने पति समेत तीन लोगों को पीटा

समस्तीपुर में महिला से बलात्कार, विरोध करने पर आरोपियों ने पति समेत तीन लोगों को पीटा

30-Jan-2021 03:15 PM

SAMASTIPUR : बिहार के समस्तीपुर जिले में बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक बार फिर एक महिला से रेप किया है. इतना ही नहीं आरोपियों ने उसके घरवालों की जमकर पिटाई भी की है. मामला अंगारघाट थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है वहीं महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है. आरोपियों ने महिला के पति, देवर और भतीजे की पिटाई की है जिसमें वो गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. 


जानकारी के अनुसार महिला शौच के लिए खेत जा रही थी तभी गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. उसी समय उसका पति काम से लौट रहा था. पत्नी के साथ हुई घटना को देखकर शोर मचाने पर दुष्कर्म करने वाले आरोपी व वहां मौजूद उसके दो अन्य समर्थकों ने उसे पीटना शुरू कर दिया. उन्हें बचाने के लिए उनके घर के लोग आये तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर जख्मी कर दिया, जिससे वे भी जख्मी हो गए. 


मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पहले जख्मी लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं महिला के बयान के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.