ब्रेकिंग न्यूज़

Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा

Home / news / समस्तीपुर में भी महाअष्टमी की धूम: श्याम रजक ने पूजा पंडालों का किया...

समस्तीपुर में भी महाअष्टमी की धूम: श्याम रजक ने पूजा पंडालों का किया भ्रमण, माता रानी का लिया आशीर्वाद

22-Oct-2023 05:17 PM

By First Bihar

PATNA: नवरात्र के 9 दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। आज शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन है। इस दिन देवी दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा की जाती है। महाअष्टमी के मौके पर पूरे बिहार में दुर्गा पूजा की धूम मची है। समस्तीपुर के पूजा पंडालों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग अपने-अपने परिवार और बच्चों के साथ माता का दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। बिहार के पूर्व मंत्री सह राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक माता का दर्शन करने के लिए समस्तीपुर पहुंचे। 


इस दौरान उन्होंने समस्तीपुर लोकसभा के समस्तीपुर, कल्याणपुर, वारिसनगर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों के दर्जनभर प्रखण्ड के अनेको पंचायत में स्थापित मां दुर्गा के पूजा पंडालों का भ्रमण किया और माता रानी का आशीर्वाद लिया। श्याम रजक ने प्रदेश की तरक्की की कामना की। बिहार में सुख-शांति और समृद्धि बनी मां दुर्गा से उन्होंने यह विनती की। इस दौरान कई राजद नेता भी उनके साथ थे। 


समस्तीपुर के विभिन्न पूजा पंडालों और मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया है। चंद्रयान के तर्ज पर यहां पंडाल बनाया गया है जो अनवरत लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। पूरे इलाके को रंग बिरंगी रौशनी से सजाया गया है। सड़कों के किनारे चाट, गोलगप्पे, चाउमिन सहित कई व्यंजनों का स्टॉल भी लग चुके हैं यहां पर लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। 


लोग धीरे-धीरे विभिन्न पूजा पंडालों की ओर बढ़ रहे हैं और माता की भव्य प्रतिमा और पंडाल का दर्शन कर रहे हैं और अपने-अपने मोबाइल में इसे कैद करते दिख रहे है। इस दौरान लोग सेल्फी भी खूब ले रहे हैं और परिवार के साथ फोटो भी खींचवा रहे हैं। फर्स्ट बिहार-झारखंड ने भी एक छोटी सी पहल की है जिसमें आप अपना सेल्फी या फोटोज हमें भेज सकते हैं। हम आपके उमंग को अपने चैनल के माध्यम से पूरी दुनियां को दिखाएंगे। आप हमें इस नंबर 9835268803 पर अपनी फोटोज या सेल्फी वाट्सअप कर सकते हैं।     


news image

news image

news image