ब्रेकिंग न्यूज़

होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म

समस्तीपुर में लूट की बड़ी घटना, फाइनेंस कंपनी का 9 लाख ले गए लूटेरे

23-Feb-2022 10:23 AM

SAMSTIPUR : समस्तीपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. जिले में बेखौफ अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. समस्तीपुर के दलसिंहसराय में लुटेरों ने एक फाइनेंस कंपनी को निशाना बनाते हुए 9 लाख लूट लिया है. अपराधियों ने सुबह-सुबह ही घटना को अंजाम दिया है. लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकले हैं.


घटना के बारे में जो पहली जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक लगभग 4 से 5 की संख्या में आए अपराधियों ने उत्कर्ष फाइनेंस कंपनी का 9 लाख लूट लिया. इसके बाद लुटेरे मौके से निकल भागे. दिनदहाड़े हुई लूट की इस घटना के बाद पुलिस भी सकते में है. वहीं आये दिन हो रहे लूट से स्थानीय लोगों में आक्रोश है. 


घटना की जानकारी मिलने के बाद जब पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस के वरीय अधिकारी बैंक पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हुए हैं. पुलिस आसपास के सीसीटीवी को भी खंगाल रही है.