ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट

समस्तीपुर में हैवानियत की हद पार, लड़की से गैंगरेप कर प्राइवेट पार्ट और जीभ काटे

समस्तीपुर में हैवानियत की हद पार, लड़की से गैंगरेप कर प्राइवेट पार्ट और जीभ काटे

14-Nov-2022 02:31 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: समस्तीपुर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां हैवानों ने पहले एक नाबालिग को अपने हवस का शिकार बनाया और बाद में बड़ी बेरहमी से उसका गुप्तांग-स्तन और जीभ काट दिया। घटना को अंजाम देकर अपराधी उसे अधमरा समझकर फेंक दिया और फरार से फरार हो गया। घटना समस्तीपुर के चकमेहसी थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की उम्र केवल 13 साल है। 




घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ 11 नवंबर के दिन लड़की को किडनैप कर लिया गया था। बाद में उसका गैंगरेप कर उसके गुप्तांग-स्तन और जीभ काट लिए गए। सूचना पाकर पुलिस जांच में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि घर के पास वाले बगीचे में उसका सामूहिक बलात्कार किया गया और उसे अधमरा कर अपराधी फरार हो गया। फिलहाल बच्ची को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है, जहां ग्रामीण चंदा इकठ्ठा कर उसका इलाज करा रहे हैं। पीड़िता ज़िन्दगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है। 




सूचना पाकर भाकपा माले के कल्याणपुर प्रखंड सचिव दिनेश कुमार और पूसा प्रखंड सचिव अमित कुमार लड़की के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।