ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश पटना विमेंस कॉलेज में दो दिवसीय हेल्थ कैंप, 200 से ज्यादा छात्राओं-अभिभावकों का नि:शुल्क जांच Bihar News: बिहार के एक भ्रष्ट SDO को मिला बड़ा दंड, एक लाख रू रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार, जानें....

समस्तीपुर में डॉक्टर के घर में डकैती, 4 घंटे के भीतर पुलिस ने 5 अपराधियों को दबोचा

समस्तीपुर में डॉक्टर के घर में डकैती, 4 घंटे के भीतर पुलिस ने 5 अपराधियों को दबोचा

22-Dec-2019 01:23 PM

By Ramesh Rai

SAMASTIPUR : समस्तीपुर पुलिस ने डकैतीकांड का महज चार घंटों के भीतर ही खुलासा कर लिया है। पुलिस ने हथियार के साथ पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। 

मुफ्फसिल थाना के न्यू कॉलोनी में डेंटिस्ट डॉ यू एस झा के घर में हुई डकैती मामले में पुलिस ने घटना के महज 4 घण्टों के भीतर ही डकैती में शामिल 5 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।इन अपराधियों के पास से लूटे गए मोबाइल, कुछ गहने और नगदी समेत लूट में उपयोग किया गया पिस्टल और अन्य हथियार भी बरामद किया गया है।

सदर डीएसपी प्रीतिश कुमार ने बताया कि गृह स्वामी द्वारा दिए गए सुराग औऱ लूटी गई एक मोबाइल के सर्विलांस के आधार पर मुहल्ले के ही एक घर मे छापेमारी की गई तो सभी अपराधी उसी घर से पकड़े गए।लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अंधेरे में ही सभी अपराधी इसी घर मे छुपे हुए थे और दिन ढ़लने के बाद इस जगह से निकलने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार सभी अपराधी से पूछताछ के बाद इस गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों को दबोचने के लिए और भी ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।