ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / समस्तीपुर में दिन दहाड़े मर्डर, अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली

समस्तीपुर में दिन दहाड़े मर्डर, अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली

26-Feb-2020 05:25 PM

By Ramesh Rai

SAMASTIPUR : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है समस्तीपुर से जहां अपराधियों ने एक शख्स का मर्डर कर दिया. सरेआम दिन दहाड़े अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात समस्तीपुर जिले के बंगड़ा थाना इलाके की है. जहां अपराधियों ने एक शख्स का मर्डर कर दिया है. मृतक व्यक्ति की पहचान बंगड़ा थाना के रजवा गांव के रहने वाले लालबाबू राय के रूप में की गई है. मौत की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 


हत्या की इस बड़ी वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि युवक की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. मामले की तहकीकात जारी है.