ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी में अवैध तेल कटिंग का भंडाफोड़, 9100 लीटर थिनर के साथ टैंकर का चालक गिरफ्तार मधुबनी में अपहरण के बाद नाबालिग से दुष्कर्म मामला, 13 साल पुराने केस में आजीवन कारावास की सजा किशनगंज में अमित शाह: माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में भव्य स्वागत घर से एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी, गांव में पसरा मातम दरभंगा में नाबालिग लड़की का अपहरण मामला: फरार आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती बिहार के पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम का निधन, पटना में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व बिहारभूमि पोर्टल पर लंबित वादों के समय-सीमा में निष्पादन का सख्त निर्देश, सभी समाहर्ताओं को भेजा गया पत्र Bihar Tourism: घूमने के लिए बेस्ट है बिहार का यह वॉटरफॉल, खूबसूरती देख पर्यटक हो रहे मंत्रमुग्ध

भाई ने किया भाई का मर्डर, छोटी सी बात को लेकर मार दी गोली

भाई ने किया भाई का मर्डर, छोटी सी बात को लेकर मार दी गोली

15-Oct-2020 10:09 PM

By Ramesh Rai

SAMASTIPUR :  जिले के चकमेहसी थाना के सिमरी गांव से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. जहां एक भाई ने अपने ही भाई का मर्डर कर दिया. मामूली विवाद में कहा-सुनी होने के बाद एक भाई ने बंदूक निकालकर दूसरे भाई को गोली मार दी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात चकमेहसी थाना के सिमरी गांव है. जहां  बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी. गुरुवार को राजेश कुमार और उसके बड़े भाई सुरेश राय के बीच पारिवारिक विवाद को लेकर कहा सुनी शुरू हुई. इसी में बात मारपीट तक पहुंची जिसमें बड़े भाई सुरेश ने छोटे भाई राजेश को सीने में गोली मार दिया. मौके पर ही उसकी मौत हो गई.


राजेश गांव में ही खेती बाड़ी का काम करता था. आरोपी सुरेश पहले से ही बदमाश किस्म का है. इनके पिता और माँ छोटे बेटे राजेश और उसकी पत्नी के साथ ही रहते है. राजेश अपने अलावे पिता के हिस्से की जमीन भी साथ मे मिलाकर खेती करता था लेकिन बड़े भाई को यह नागवार लग रहा था. इसी विवाद में इस हत्या को अंजाम दिए जाने की जानकारी मिल रही है.


पुलिस को सूचना दे दी गई है लेकिन पुलिस अबतक घटनास्थल पर नही पहुंची है. एसपी विकास बर्मन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पारिवारिक विवाद में ही हत्या हुई है. वहां का माहौल थोड़ा अशांत है इसलिए कुछ देर बाद पुलिस जाकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में लाएगी. आरोपी हत्यारा भाई फिलहाल घर से फरार बताया गया है. पुलिस जल्द ही जांच कर आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कह रही है.