होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
11-Aug-2021 01:24 PM
SAMASTIPUR: समस्तीपुर में बालू-गिट्टी कारोबारी राजू सिंह की हत्या का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने शव के साथ एनएच-28 को जाम कर दिया और जमकर हंगामा। आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क पर आगजनी कर यातायात को बाधित कर दिया। जिससे वाहनों की लंबी कतारे एनएच-28 पर देखी जा रही है। आक्रोशित लोग अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग कर रहे हैं।
गौरतलब है कि बीते दिनों मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के सलेमपुर में हथियारबंद अपराधियों बालू-गिट्टी कारोबारी राजू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। गौरतलब है कि बीते पांच दिनों के भीतर मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हत्या की यह दूसरी वारदात सामने आई है।
5 दिन पहले ही उप मुखिया शशिनाथ झा को अपराधियों ने पंचायत से निकलने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं मंगलवार को गिट्टी-बालू व्यवसायी राजू सिंह की हत्या कर दी गयी। वही पिछले 5 दिनों में दो बैंक लूट और हत्या की दो वारदात से मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लोग काफी दहशत में हैं। आए दिन हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और एनएच-28 पर आगजनी कर मुख्य सड़क को जाम कर दिया।
घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। वही पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित लोगों को शांत कराने में जुटी है।