ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / समस्तीपुर में मुंशी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ 5 गोली

समस्तीपुर में मुंशी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ 5 गोली

27-Jan-2020 09:05 PM

By Ramesh Rai

SAMASTIPUR :  बिहार में इन दिनों क्राइम अनकंट्रोल हो गया है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है समस्तीपुर से जहां अपराधियों ने एक मुंशी का मर्डर कर दिया है. क्रिमिनलों ने मुंशी को ताबड़तोड़ 5 गोली मारी है. गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात समस्तीपुर जिले के बिथान थाना इलाके की है. जहां पुसहो ढाला के पास अपराधियों ने डीलर के मुंशी का मर्डर कर दिया. मृतक की पहचान जगदीश सदा के रूप में की गई है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने मुंशी को ताबड़तोड़ 5 गोली मारी मारी है. जिसके कारण सप्त पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक जगदीश सदा बेलाही पंचायत का रहने वाला था. जनवितरण डीलर भोला पँजियार के यहां मुंशी का काम करता था. 


हत्या के कारणों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है. डेड बॉडी को बरामद कर बिथान थाना की टीम ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. पुलिस इस वारदात की छानबीन में जुटी हुई है.