होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
18-Oct-2019 08:40 PM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. अपराधियों ने बिहार पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है समस्तीपुर जिले से जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने समस्तीपुर जिला पार्षद मंजू देवी को गोली मार दी. वारदात के बाद से इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात जिले मुसरीघरारी थाना इलाके के भट्ठी चौककी है. जहां अपराधियों ने सरेआम महिला जिला पार्षद मंजू देवी को गोली मार दी है. मिली जानकारी के मुताबिक मंजू देवी को दो गोली लगी है. उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. यह घटना उस वक्त हुई जब मंजू देवी अपने भतीजे के साथ बाइक से मुसरीघरारी से ताजपुर की तरफ जा रही थीं. भट्टी चौक के आगे पहले से घात लगाए अपराधियों ने अचानक उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी.
वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि मंजू देवी लगातार पिछले तीन बार से जिला पार्षद के पद पर बनी हुई हैं. पुलिस ने बताया कि अपराधियों की तलाश की जा रही है. जिसको लेकर कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. इलाके में चर्चा है कि शराब माफियाओं द्वारा ही उनपर हमला किया गया है. घटना की जानकारी मिलने पर आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता और विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन भी मौके पर पहुंचे. इस वारदात से आहत विधायक ने समस्तीपुर पुलिस को निकम्मा तक कह डाला. उन्होंने कहा कि क्राइम को कंट्रोल करना समस्तीपुर पुलिस के हाथ में नहीं है.