होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
17-Nov-2019 01:57 PM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR : बिहार में इन दिनों अपराधी पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे हैं. इस वक़्त एक ताजा खबर सामने आ रही है समस्तीपुर से जहां अपराधियों ने रेलवे संवेदक को गोली मार दी. व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात जिले के दलसिंहसराय थाना इलाके की है. जहां बल्लोचक में अपराधियों ने लूट के दौरान एक शख्स को गोली मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक जख्मी व्यक्ति रेलवे संवेदक है. वह गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक अपराधी रुपये लूटकर फरार हुए हैं.
वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. दलसिंहसराय थानाध्यक्ष ने बताया कि व्यक्ति की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है.