25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
03-Jan-2021 07:21 PM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. समस्तीपुर में अपराधियों ने आम लोगों के साथ साथ पुलिस के भी नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर जिले से आ रही है, जहां अपराधियों ने एक बिजनेसमैन को गोली मार दी है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय की है, जहां बाइक सवार अपराधियों ने शहर के एक होटल व्यवसाई कौशिक कमल को गोली मार दी और आराम से फरार हो गए. उन्हें गंभीर हालत में दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.
बताया जा रहा है कि दलसिंहसराय के आईबी रोड स्थित अपने प्रतिष्ठान से कौशिक कमल निकले ही थे कि घाट नवादा चौक पर पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जा रहा है कि गोली उनके कमर से नीचे जांघ में लगी हुई है.
इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर प्रशिक्षु आईपीएस सह दलसिंहसराय थाना अध्यक्ष हिमांशु शेखर अपने पुलिस बल के साथ मामले की छानबीन में जुटे हुए है. आए दिन हो रही आपराधिक घटनाओ को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बेगुसराय रेफर कर दिया है. इस हमले के पीछे की वजह और अपराधियों का अबतक पता नही चल पाया है.