होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
21-Mar-2021 11:21 AM
SAMASTIPUR : इस वक़्त की बड़ी खबर समस्तीपुर जिले से सामने आ रही है जहां सुबह-सवेरे बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर राइस मिल मालिक से 6 लाख रुपये लूट लिए. घटना जिले के मथुरापुर ओपी क्षेत्र के मुक्तापुर तेल डिपो के पास की बताई जा रही है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि राइस मिल मालिक समस्तीपुर दरभंगा मुख्य पथ के किनारे स्थित दुकान खोलने के लिए पहुंचे थे. मुक्तापुर स्थित दुकान खोल ही रहे थे तभी दो बाइक पर सवार 6 अपराधी हथियार से लैस होकर पहुंचे रुपयों से भरा बैग लूट फरार हो गए. लूट की इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है जिसके बाद मथुरापुर ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी में जुट गई है. पीड़ित राइस मिल मालिक ने बताया कि अपराधियों ने उनके मोबाइल भी लूट लिया. मोबाइल के लोकेशन को ट्रेस कर पुलिस अपराधियों के ठिकाने का पता कर रही है.