ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / समस्तीपुर में LIC ऑफिस से दिनदहाड़े 12 लाख की लूट, गार्ड को पीटकर...

समस्तीपुर में LIC ऑफिस से दिनदहाड़े 12 लाख की लूट, गार्ड को पीटकर राइफल भी ले भागे लुटेरे

20-Jan-2020 02:24 PM

By Ramesh Rai

SAMASTIPUR : बिहार के समस्तीपुर में इन दिनों अपराधियों ने तांडव मचा रखा है. अपराधियों ने एक बार फिर से दिनदहाड़े लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए समस्तीपुर पुलिस को चुनौती दी है. अपराधी LIC ऑफिस से 12 लाख लूटकर फरार हो गए. इतना ही नहीं, अपराधी ऑफिस के गार्ड के साथ मारपीट कर उसका राइफल भी लेकर भाग गए. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात समस्तीपुर शहर के पटोरी बाजार की है. जहां एलआईसी की शाखा में घुसकर अपराधियों ने करीब 12 लाख रुपए की लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. इस दौरान अपराधी प्राइवेट एजेंसी के गार्ड की राइफल भी लेकर भाग गए. मिली जानकारी के मुताबिक लूट का विरोध करने पहुंचे गार्ड के साथ अपराधियों ने मारपीट भी की. राइफल की बट से उन्होंने गार्ड को पीट-पीटकर जख्मी कर दिया.


बीच बाजार में दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट से पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़ा हो रहे हैं. बताया गया है कि 10 से 12 की संख्या में पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया. कुछ अपराधी ब्रांच के अंदर और कुछ अपराधी बाहर खड़े थे. बाहर अपराधी ग्राहकों को भी गन पॉइंट पर लेकर धमका रहे थे. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बता दें कि 17 जनवरी को भी अपराधियों ने चकमेहसी थाना के सैदपुर स्थित भारत माइक्रो फाइनेंस कंपनी के ऑफिस से 17 लाख रुपए की लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था.