Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच
24-Sep-2019 01:53 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : समस्तीपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के अंदर तकरार बढ़ गई है। कांग्रेस के अंदर समस्तीपुर सीट पर दावेदारों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। पिछले चुनाव में कांग्रेस से यहां से पार्टी के विधायक अशोक राम को टिकट दिया था लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।
उपचुनाव में भी अशोक राम समस्तीपुर लोकसभा सीट पर मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं लेकिन अब पार्टी के अंदर उनकी उम्मीदवारी का विरोध भी शुरू हो गया है। समस्तीपुर से कांग्रेस नेता नागेंद्र पासवान ने अशोक राम को उम्मीदवार बनाए जाने का खुलकर विरोध किया है। FIRST BIHARJHARKHAND से बातचीत में नागेंद्र पासवान ने कहा है कि अशोक राम पिछले चुनाव में बुरी तरह से हारे लिहाजा अब उनकी बजाय नए चेहरे को मौका दिया जाना चाहिए। नागेंद्र पासवान ने समस्तीपुर सीट पर अपनी दावेदारी ठोकी है।
उधर अशोक राम समस्तीपुर सीट को लेकर कुछ भी खुल कर बोलने से बच रहे हैं। अशोक राम ने कहा है कि उम्मीदवार कौन होगा इसका फैसला पार्टी आलाकमान तय करेगा।