मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
06-Dec-2022 03:30 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां एक ज्वेलरी शॉप में बड़ी लूट की धटना को अंजाम दिया गया है। घटना हीरा ज्वेलर्स की है। यहां एक करोड़ से ज्यादा की बड़ी डकैती हुई है। मोहनपुर रोड नक्कू स्थान स्थित हीरा ज्वेलर्स में ये घटना घटी है। बड़ी लूट की इस घटना से व्यवसाइयों में एक बार फिर दहशत का माहौल है। दस की संख्या में हथियार से लैस अपराधी पहुंचे और एक करोड़ के गहने पर हाथ साफ़ कर दिया।
समस्तीपुर में बेलगाम अपराधियों के सामने पुलिस बिल्कुल बेबस और लाचार बनी हुई है। पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दिनदहाड़े मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड नक्कू स्थान स्थित हीरा ज्वेलर्स से दिनदहाड़े भीषण डाका की घटना को अंजाम देकर अपराधी आराम से निकल गए है। बताया जा रहा है कि करोड़ों रुपये की ज्वेलरी बोरी में भरकर डकैत ले भागे। जानकारी के मुताबिक 10 से 12 की संख्या में अपराधी दुकान में घुसे जिसमे एक महिला डकैत भी शामिल थी। दुकान के गेट पर पहले वह महिला डकैत ही आयी और आभूषण देखने की बात कहकर अंदर घुसी। उसके साथ ही बाकी अपराधी भी घुस गए और अंदर दुकानदार उनके स्टाफ और मौजूद कस्टमर को गन पॉइंट पर लेकर लूटपाट करने लगे।
विरोध करने पर कई लोगों को बेरहमी से मारपीट कर जख्मी भी कर दिया। आराम से पूरे दुकान का सभी आभूषण और कैश बोरे में भर लिया और दुकान में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर डीवीआर भी लेते चले गए। दुकानदार और स्टाफ के सभी मोबाइल भी छीनकर चले गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मची हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है।