मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
08-Nov-2024 07:46 PM
By Munna Khan
VAISHALI: वैशाली जिले के महिसौर थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग के क्रम में समस्तीपुर के इनामी अपराधी को देसी कट्टा और चोरी के मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। महिसौर थाना की पुलिस द्वारा गोविंदपुर से शशि चिमनी के तरफ आने वाले रोड पर वाहन चेकिंग किया जा रहा था।
चेकिंग के कर्म में गोविंदपुर की तरफ से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति आता दिखा जो पुलिस चेकिंग को मोटरसाइकिल को तेजी से घुमाकर भागने लगा जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़े गए अपराधी के तलाशी के क्रम में अपराधी के पास से एक लोडेड देशी कट्टा एक जिंदा कारतूस और चोरी का एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया।
गिरफ्तार अपराधी डीह बिचौली गांव निवासी बिंदा साहनी के पुत्र संजय साहनी बताए गए हैं। गिरफ्तार अपराधी संजय साहनी पर सरमस्तीपुर जिले की पुलिस ने ₹25000 का इनाम भी घोषित किया था समस्तीपुर जिले के कई काडोमें यह वांछित था।
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी?
इस संबंध में वैशाली एसपी हरकिशोर राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दिया कि महिसौर थाने की पुलिस द्वारा वाहन जांच के दौरान समस्तीपुर जिले में 25000 के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। समस्तीपुर जिले में यह कई कांडों में वांछित था। इसके पास से एक देसी कट्टा एक जिंदा कारतूस चोरी का एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है