ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज

समस्तीपुर उपचुनाव को लेकर अशोक राम ने ठोंकी दावेदारी, कहा - फिलहाल महागठबंधन बना हुआ है

15-Aug-2019 09:47 AM

By 7

PATNA : रामचंद्र पासवान के निधन के बाद खाली हुए समस्तीपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना तय है। हाल ही में इस सीट से चुनाव लड़ चुके कांग्रेस नेता डॉ अशोक राम ने एक बार फिर से अपनी उम्मीदवारी का दावा ठोका है। अशोक राम को पिछले लोकसभा चुनाव में स्व. रामचंद्र पासवान के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी थी। फर्स्ट बिहार झारखंड से खास बातचीत में अशोक राम ने कहा है कि अगर पार्टी उनको समस्तीपुर लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाती है तो वह एक बार फिर से पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे। अशोक राम ने कहा है कि भले ही लोकसभा का पिछला चुनाव राष्ट्रीय मुद्दों पर लड़ा गया हो लेकिन उपचुनाव के अंदर चुनावी मुद्दा बदल जाता है। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि फिलहाल हमारा पूरा ध्यान अपनी पार्टी को मजबूत करने पर है लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं कि बिहार में महागठबंधन का अस्तित्व खत्म हो गया है। डॉ अशोक राम ने कहा है कि कोई भी मजबूत गठबंधन तभी बनता है जब किसी राजनैतिक दल की ताकत का एहसास दूसरे सहयोगी दल को हो। नीतीश कुमार या फिर जेडीयू के साथ कांग्रेस के जाने की संभावनाओं पर डॉ अशोक राम साफ-साफ कुछ भी कहने से बचते दिखे लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस इस बात को देखेगी कि किस राजनीतिक दल के साथ गठबंधन से उसे फायदा पहुंचेगा। पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट