ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / SAMASTIPUR: बेटे पर सिगरेट चुराने के आरोप का पिता ने किया विरोध, भीड़...

SAMASTIPUR: बेटे पर सिगरेट चुराने के आरोप का पिता ने किया विरोध, भीड़ ने सुनाई तालिबानी सजा

14-Oct-2024 07:20 PM

By First Bihar

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में बेटे की गलती की सजा उसके पिता को दी गयी। दरअसल एक दुकान से सिगरेट चोरी करने का आरोप बेटे पर लोग रहे थे जिसका पिता विरोध करने लगे। कहने लगे कि उनका बेटा चोरी नहीं कर सकता है। आप लोग गलत आरोप लगा रहे है। बेटे का पक्ष लेने पर कुछ लोगों ने पीट-पीटकर पिता की हत्या कर दी। इस मामले में 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। 


घटना समस्तीपुर के सिंघिया थाना क्षेत्र के माहे पंचायत की है जहां मोरवाड़ा गांव में सिगरेट चोरी करने के आरोपी के पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है। जिस दुकान से सिगरेट चोरी होने की बात सामने आई थी वो दुकान फुलो मुखिया का है और गांव के ही बाबर अली पर सिगरेट चुराने का आरोप लगा रहे थे। लोगों को इस आरोप को बाबर अली के पिता सबराती नदाफ गलत बता रहे थे और विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि उसके बेटे बाबर ने सिगरेट नहीं चुराया है आप लोग बिल्कुल गलत आरोप लगा रहे हैं। पिता ने जब बेटे का पक्ष लिया तो लोग आगबबूला हो गये और विवाद बढ़ गया। 


जिसके बाद वो भिड़ के हत्थे चढ़ गये। लोगों ने उनकी पीट-पीटकर और चाकू से हमला कर हत्या कर दी। जब उन्हें बचाने के लिए पुतोह और परिवार के अन्य लोग गए तो उनकी भी पिटाई कर दी गई।  बाबर अली की पत्नी, मृतक सबराती नदाफ की पुतोह गुलनाज खातून ने सिंघिया थाने में 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है और कार्रवाई की मांग की है। मृतक के परिजनों ने मोरवाड़ा गांव के फूलो मुखिया, राजा राम मुखिया, रघुवीर मुखिया, मीरा देवी, वीएाा देवी, मनीषा देवी, कविता देवी, मलो देवी, राजा राम मुखिया पर सबराती नदाफ की हत्या करने का आरोप लगाया है। उधर पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है जिसके बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा।