बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
18-Feb-2020 06:12 PM
SAMASTIPUR: घर लौट रही युवती के साथ युवकों ने पहले उसके साथ गैंगरेप किया और उसके बाद उसकी आंख फोड़ दी. युवती का मरा हुआ समझ सभी आरोपी भाग निकले. यह घटना समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र की है.
गंभीर स्थिति में कराया गया भर्ती
युवती शोर मचाई तो आवाज सुन कर कई ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. युवती को एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. लेकिन युवती की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया है.
घर लौट रही थी युवती
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि युवती गेहूं पिसवाने के लिए गई हुई थी और वहां से वापस लौट रही थी. इस दौरान ही रास्ते में कई युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया. युवती के बयान के आधार पर एक मिल मालिक झरीलाल राय के बेटे राहुल राय को नामजद किया गया है. फिलहाल पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है.