ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा Bihar News : भ्रष्टाचार के मामलों में बड़ी तैयारी, 99% केस में जल्दबाजी में बन रहा था आरोप पत्र, सरकार ने बदले नियम Bihar Land Survey: बिहार में लैंड सर्वे कब होगा पूरा? डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताई डेडलाइन लालू परिवार के करीबी पूर्व MLA अरुण यादव और उनके परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने दायर किया चार्जशीट LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा NEET student rape case : पटना नीट छात्रा रेप-मौत केस: मनीष रंजन की जमानत याचिका पर आज पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई;CBI ने कहा -मुझे जरूरत नहीं ... Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल

अखिलेश यादव की पार्टी के नेता ने की खुदकुशी : खुद को गोली मारकर दे दी जान ; लोकसभा चुनाव में गिरी थी गाज

08-Jun-2024 05:40 PM

By First Bihar

DESK : लोकसभा चुनाव की अहम जिम्मेदारी छिन जाने से आहत समाजवादी पार्टी के एक नेता ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुई इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने शनिवार की सुबह अपनी जान दे दी।


घटना की जानकारी मिलने के बाद डीपी यादव के घर बुद्धविहार में कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं का जमावड़ा लग गया। डीपी यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। उन्होंने इतना बड़ा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। हालांकि लोगों का कहना है कि लोकसभा चुनाव की अहम जिम्मेदारी छिन जाने से वह काफी हताशा में थे।


पार्टी के पुराने नेता होने के बावजूद उन्हें कोई अहम पद नहीं मिला था। हालांकि वह पार्टी की मजबूती के लिए लगातार काम कर रहे थे। लोकसभा चुनाव में एसटी हसन के बजाए रुचि वीरो को टिकट दिए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई थी। जिसके बाद अखिलेश यादव ने उन्हें जिलाध्यक्ष के पद से हटा दिया था। जिसके बाद डीपी यादव राजनीति से दूर चले गए थे।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने सभी बिंदुओं पर अपनी जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से एफएसएल की टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।


news image