ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली Bihar News: बिहार में गरीबों की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप योजना, 22-24 घंटे तक होगी बिजली आपूर्ति Bihar News: बिहार में गरीबों की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप योजना, 22-24 घंटे तक होगी बिजली आपूर्ति Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान, इंटरनेशनल उड़ानों के लिए रनवे से लेकर लॉजिस्टिक पार्क के लिए फंड Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान, इंटरनेशनल उड़ानों के लिए रनवे से लेकर लॉजिस्टिक पार्क के लिए फंड Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान

समाजसेविका के घर पर चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, 10 लोगों को पुलिस ने दबोचा

समाजसेविका के घर पर चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, 10 लोगों को पुलिस ने दबोचा

08-Nov-2021 05:05 PM

DESK: खुद को समाजसेविका और नेत्री बताने वाली महिला के घर पर लंबे समय से सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। जिस्मफरोशी के इस धंधे की जानकारी इलाके के लोगों को भी नहीं थी। लोगों को लगता था कि महिला समाजसेविका है। समाजसेवा के कामों में वह लगी रहती है। सामाजिक कार्यों की वजह से लोग उससे मिलने आते होंगे। लेकिन जब इस मामले का खुलासा हुआ तब इलाके में रहने वाले लोग भी हैरान रह गये। 


पुलिस को जब किसी ने यह गुप्त सूचना दी की समाजसेविका अनुपमा के घर पर सेक्स रैकेट लंबे समय से चल रहा है। रोजाना कई लड़कियां और ग्राहकों को उनके घर में जाते देखा जा रहा है। पुलिस को जब इस बात की सूचना मिली तब हरकत में आई पुलिस ने महिला नेत्री के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने वहां जो कुछ देखा यह समझने में देर नहीं लगी की यहां क्या कुछ चल रहा था।


 कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दस लोगों को हिरासत में लिया। पकड़े गये लोगों में 4 लड़कियां, 3 ग्राहक, 1 ड्राइवर, संचालिका और 1 महिला मैनेजर भी शामिल है। रेड के दौरान 29 हजार रुपये भी जब्त किए गये। पकड़ी गयी सभी लड़कियां भोपाल की ही रहने वाली है। मामला मध्यप्रदेश के सीहोर का है जहां स्थित एक मकान में सैक्स रैकेट का धंधा लंबे समय से चल रहा था। महिला नेत्री व समाजसेविका अनुपमा के घर में सैक्स रैकेट का यह धंधा चल रहा था। 


अनुपमा के फेसबुक अकाउंट की यदि बात की जाए तो वह कई वीआईपी को फोटो भी शेयर किया करती थी। समाजसेविका अनुपमा शिवसेना से नगर पालिका का चुनाव भी लड़ चुकी है हालांकि उसे हार का मुंह देखना पड़ा। वह खुद को समाजसेविका और नेत्री बताती थी। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार किए गये लोगों से पूछताछ कर रही है। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि पूछताछ में बड़े खुलासे हो सकते हैं। रिहायशी इलाके में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा होने से इलाके के लोग भी सकते में हैं।