ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / फिलहाल सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की नहीं बढ़ेगी राशि, सीएम नीतीश ने राज्य...

फिलहाल सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की नहीं बढ़ेगी राशि, सीएम नीतीश ने राज्य की वित्तीय स्थिति से कराया वाकिफ़

13-Jul-2019 12:25 PM

By 3

PATNA : बिहार सरकार फिलहाल सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि में वृद्धि नहीं करेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में खुद इसकी जानकारी देते हुए वित्तीय संसाधनों का हवाला दिया है। विधानसभा में आरजेडी विधायक अब्दुल बारी सिद्धकी सहित अन्य विधायकों की तरफ से दिए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट तौर पर कहा कि सरकार एपीएल और बीपीएल के बीच विभाजन किए हुए सामाजिक तौर पर कमजोर लोगों को आर्थिक मदद मुहैया कराने को कटिबद्ध है। लेकिन बिहार सरकार की वित्तीय स्थिति विकसित राज्यों जैसी नहीं है लिहाजा शुरुआती दौर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि और ज्यादा नहीं बढ़ाई जा सकती। आरजेडी विधायक अब्दुल बारी सिद्धकी ने विधानसभा में सरकार से यह पूछा था कि आधार कार्ड नहीं होने की वजह से सामाजिक तौर पर कमजोर जिन लोगों को पेंशन सुरक्षा योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है उन तक सरकार कैसे आर्थिक मदद पहुंचाएगी समाज कल्याण मंत्री के जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद विधानसभा में खड़े होकर इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी। पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट