ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / समाज को तोड़ने की कोशिश कर रहे RJD नेता, सम्राट चौधरी बोले- पंडित...

समाज को तोड़ने की कोशिश कर रहे RJD नेता, सम्राट चौधरी बोले- पंडित की कृपा से हुई लालू की सियासी उत्पत्ति

22-Jan-2023 12:45 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में सत्ताधारी दल आरजेडी नेता और मंत्री पिछले कुछ दिनों से जिस तरह का बयान दे रहे हैं उससे राज्य का सियासी पारा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सरकार में रहते हुए आरजेडी के नेता जाति और धर्म को लेकर खूब बयानबाजी कर रहे हैं। रामचरितमानस को लेकर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के विवादित बयान देने के बाद अब आरजेडी कोटे से मंत्री बने आलोक मेहता ने भी खास जाति के लोगों को अपना निशाना बनाया है। मंत्री आलोक मेहता ने कहा है कि सवर्ण जाति के लोग अंग्रेजों की दलाली करते थे। मंत्री के इस बयान पर बीजेपी ने जोरदार हमला बोला है। विधान परिषद में विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी ने कहा है कि आरजेडी के नेता जाति और धर्म के नाम पर समाज और देश को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा बयान देने वाले आरजेडी नेताओं को पता होना चाहिए कि बिहार की सियासत में उनके नेता लालू प्रसाद की उत्पत्ति एक पंडित की कृपा से ही हुई है।


सम्राट चौधरी ने कहा है कि आरजेडी नेताओं द्वारा जिस तरह का बयान आजकल दिया जा रहा है इससे यह स्पष्ट हो गया है कि ये लोग जाति और धर्म के नाम पर समाज और देश को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। आरजेडी का एक मंत्री देश के सैनिकों के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास कर रहा है तो दूसरा रामचरितमानस के साथ खिलवाड़ करना चाह रहा है और तीसरा मंत्री सवर्ण जाति के लोगों को अंग्रेजों का दलाल बता रहा है। ऐसा बयान देने वाले आरजेडी के मंत्रियों को यह पता होना चाहिए था कि राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद की उत्पत्ति तब हुई जब पंडित रघुनाथ झा की उनपर कृपा हुई थी। यही नहीं यदि पंडित चाणक्य नहीं होते तो सम्राट अशोक और चंद्रगुप्त की उत्पत्ति भी नहीं हो सकती थी। बात चाहे देश की हो या बिहार की सभी का सहयोग लेकर ही कोई आगे बढ़ सकता है।


बता दें कि आरजेडी नेता और बिहार सरकार के भूमि सुधार राजस्व मंत्री आलोक मेहता ने शनिवार को भागलपुर के गोराडीह प्रखंड अंतर्गत सालपुर पंचायत के काशील हटिया मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सवर्णों के खिलाफ जहर उगला था। मंत्री आलोक मेहता ने कहा था कि जिन्हें आज 10% में गिना जाता है वह पहले मंदिर में घंटी बजाते थे और अंग्रेजों के दलाल थे। इतना ही नहीं मंत्री ने सवर्ण जाति के खिलाफ जहर उगलते हुए यह भी कहा कि जो 10% लोग हैं उनके सामने जो आवाज उठाता था उनकी जुबान बंद कर दी जाती थी। उन्हें ईडब्ल्यूएस कहा जाता है यह दलित,शोषित और वंचित वर्ग के लोगों के लिए उचित नहीं है।