ब्रेकिंग न्यूज़

बगहा में खाद की किल्लत से नाराज़ किसानों ने NH-727 पर किया चक्का जाम, प्रशासन से मांगा समस्या का समाधान बिहार में अपराधी बेलगाम: सारण में दिनदहाड़े 7 लाख की लूट, पेट्रोल पंप कर्मी को बनाया निशाना सीतामढ़ी में बच्चा चोर समझकर मानसिक विक्षिप्त युवक की भीड़ ने की पिटाई, हालत गंभीर बड़हरा से अयोध्या के लिए तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था रवाना, अजय सिंह ने झंडी दिखाकर 80 श्रद्धालुओं को किया प्रस्थान Patna News: पटना के इस इलाके में सड़कों के चौड़ीकरण के लिए 29.15 करोड़ मंजूर, चुनाव से पहले नीतीश सरकार की सौगात Patna News: पटना के इस इलाके में सड़कों के चौड़ीकरण के लिए 29.15 करोड़ मंजूर, चुनाव से पहले नीतीश सरकार की सौगात Bihar News: ठीक करा लें अपनी गाड़ी के सभी कागजात, बिहार में इस दिन से शुरू होने जा रहा सघन जांच अभियान; सरकार ने जारी किए निर्देश Bihar News: ठीक करा लें अपनी गाड़ी के सभी कागजात, बिहार में इस दिन से शुरू होने जा रहा सघन जांच अभियान; सरकार ने जारी किए निर्देश शिवहर की तीन पंचायतों पर कुदरत हुई मेहरबान, रातभर बारिश से किसानों के चेहरे खिले Bihar Flood News: बिहार के इस जिले में लाल निशान के करीब पहुंचा गंगा का जलस्तर, बाढ़ के खतरे से सहमे इलाके के लोग

सलमान खान के घर फायरिंग मामला : बेतिया में दोनों आरोपियों के घर पहुंची पुलिस, परिजनों को थाने लाकर की जा रही पूछताछ : मुंबई पुलिस भी पहुंचने वाली है बेतिया

सलमान खान के घर फायरिंग मामला : बेतिया में दोनों आरोपियों के घर पहुंची पुलिस, परिजनों को थाने लाकर की जा रही पूछताछ : मुंबई पुलिस भी पहुंचने वाली है बेतिया

16-Apr-2024 01:31 PM

By ALOK KUMAR

BETTIAH : मुंबई में फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को क्राइम ब्रांच की टीम ने गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी बिहार के बेतिया के गौनाहा थानाक्षेत्र स्थित मसही गांव के रहने वाले हैं। दोनों का बिहार कनेक्शन सामने आने के बाद पुलिस की टीम आरोपियों के घर पहुंच गई है।


पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों हमलावरों के पिता को पुलिस घर से उठाकर थाने ले आई है। जहां उनसे पूछताछ चल रही है। बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस की एक टीम बिहार के लिए रवाना हो गई है। यहां आने के बाद टीम दोनों के पिता से पूछताछ करेगी। फिलहाल इस मामले में पुलिस कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है।


गुजरात में दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की थी। इस दौरान पुलिस को कई जानकारियां मिली हैं। दोनों अपराधियों का घर नेपाल सीमा से काफी करीब है। इनका कनेक्शन नेपाल से भी जोड़कर देखा जा रहा है। दोनों के आपराधिक इतिहास के बारे में भी पुलिस पता कर रही है।


सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बीते 14 अप्रैल को बाइक सवार दो बदमाशों ने कई राउंड हवाई फायरिंग कर पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए थे।  मुंबई की बांद्रा पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की छानबीन कर रही थी।


इसी बीच, क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली कि दोनों हमलावर गुजरात के भुज में देखे गए हैं। जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम भुज पहुंची और दोनों को धर-दबोचा। गिरफ्तार विक्की गुप्ता और सूरज पाल  को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों बिहार के रहने वाले हैं। इसके बाद मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस से संपर्क साधा है।