गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं शुरू, ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं शुरू, ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
06-Jul-2020 10:37 AM
DESK : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में लगातार निशाना झेल रहे फिल्म स्टार सलमान खान ने अब अपने बचाव के लिए सूरज पंचोली को आगे कर दिया है. जाने-माने फिल्म अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली के साथ सुशांत सिंह राजपूत का विवाद हुआ था, यह खबरें लगातार सामने आ रही हैं. खबरों में लगातार बताया जा रहा है कि सलमान खान ने आदित्य पंचोली और उनके बेटे सूरज पंचोली का पक्ष लेते हुए सुशांत सिंह राजपूत के खिलाफ काम किया. इंडस्ट्री में उनके खिलाफ प्रतिबंध लगाया और फिर सुशांत को कई फिल्मों से आउट भी कराया. अब इस पूरे मामले में सलमान के घिरने के बाद सूरज पंचोली उनके बचाव में सामने आए हैं.
बॉलीवुड दुनिया से जुड़ी खबरों को प्रकाशित करने वाली मुंबई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सूरज पंचोली ने ना केवल सुशांत सिंह राजपूत की मौत और मैनेजर दिशा सालयान के मौत के बारे में भी खुलकर अपनी बात रखी है, बल्कि सलमान खान का बचाव करते हुए सूरज पंचोली ने कहा है कि सलमान मेरी जिंदगी में दखल क्यों देंगे. उनके पास कई और काम हैं. सूरज पंचोली ने कहा है कि वह दिशा सालियन को जानते तक नहीं और ना ही कभी उनसे मुलाकात हुई. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद मुझे दिशा सालयान की मौत के बारे में पता चला.
14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लगातार सूरज पंचोली के साथ उनके झगड़े की खबरें आ रही थी. सूरज पंचोली ने कहा है कि यहां चंद मिनटों में एक कहानी बनाकर वायरल कर दी जाती है. मैं केवल इतना कह सकता हूं कि अगर किसी के साथ मेरा विवाद हुआ भी तो मैंने इसे व्यक्तिगत स्तर पर ही सुलझा लिया है. सलमान खान को बेवजह इस मामले में घसीटा जा रहा है. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लगातार उनके फैंस सलमान खान और करण जौहर पर हमला बोल रहे हैं. सलमान खान ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर जब भी कोई पोस्ट शेयर किया है तो उनको भारी फजीहत झेलनी पड़ी है. ऐसे में माना जा रहा है कि सूरज पंचोली के सामने आकर सफाई देने से सलमान खान को शायद थोड़ी राहत मिलेगी.