ब्रेकिंग न्यूज़

आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

Home / news / एक बार फिर से गुस्से से लाल हुए सलमान, वायरल हुआ वीडियो

एक बार फिर से गुस्से से लाल हुए सलमान, वायरल हुआ वीडियो

11-Aug-2019 06:16 PM

By 15

DESK : बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग में काफी व्यस्त है. फिल्म को लेकर खूब चर्चा हो रही है कभी फिल्म के सेट से तस्वीरें लिक हो रहीं हैं तो कभी फिल्म के कुछ सीन्स वायरल हो रहे हैं. हाल ही में फिल्म की प्राइवेसी को लेकर सलमान खान ने फिल्म के सेट पर मोबाइल बैन करने का फरमान जारी किया था. एक बार फिर से फिल्म सुर्ख़ियों में है और इसकी वजह है फिल्म के सेट से सलमान खान का वीडियो वायरल होना। दरअसल ये वीडियो सलमान और उनकी एक अजीबो-गरीब फीमेल फैन का है.इस वीडियो में फीमेल फैन सलमान के साथ बदतमीजी करती नजर आ रहीं हैं. लड़की की इस हरकत के बाद सलमान गुस्से में आ जाते है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. विरल भयानी ने इस वीडियो को अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में सलमान खान मीडिया और फैंस के बीच से बड़े आराम से निकल ही रहे होते है की एक फीमेल फैन आती है और सलमान की बांह पकड़कर उनसे कुछ बोलने लगती है. सलमान बड़े प्यार से मुस्कुराते हुए उसकी बात सुनते है और आगे बढ़ जाते हैं. इसके बाद फीमेल फैन उन्हें जोर से अपनी तरफ खीचतीं हैं जिससे सलमान गुस्सा हो जाते हैं. https://www.instagram.com/p/B0_EfDtHRvj/?utm_source=ig_web_copy_link सलमान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सलमान के फैंस उनसे पूछ रहें हैं कि उन्होंने महिला को थप्पड़ क्यों नहीं मार दिया.वहीं महिला फैन पर भड़ास निकालते हुए लोग उन्हें बदतमीज बता रहे हैं.