घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत
08-Jun-2022 02:49 PM
DESK: कुछ दिनों से ऐसी खबर सामने आ रही थी कि बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और उनके पिता को धमकी भरा ख़त दिया गया था, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी थी. लेटर में लिखा था कि तुम्हारा हाल भी सिद्धू मुसेवाला की तरह हो जायेगा. साथ ही उस पत्र पर एलबी और जीबी का साइन था. जिसके बाद सलमान खान के फैन्स के साथ - साथ पूरा बॉलीवुड इंडस्ट्री भी काफी चिंतित थी. जिसका सच अब सामने आ गया है. बता दे कि इस खबर पर सलमान खान का पुलिस को दिया बयान सामने आ गया है, जिसमें उन्होंने साफ़ तौर पर कहा है कि उनकी किसी भी व्यक्ति से धमकी, धमकी भरे कॉल, या किसी भी व्यक्ति से कोई विवाद नही हुआ है.
सलमान खान को मिली ढकी भरे ख़त के बाद मुंबई पुलिस ने उनके घर के आस पास की सुरक्षा काफी बढ़ा दी थी और साथ ही इस मामले को लेकर पुलिस ने सलमान खान के पिता सलीम खान जो कि एक प्रसिद्ध पठकथा के लेखक भी है, उनका ब्यान दर्ज किया था. सलीम खान के बयान के बाद, पुलिस के अनुसार बताया गया था कि, सलीम खान को यह धमकी भरा पत्र एक बेंच पर मिला . जहाँ हर सुबह वह जॉगिंग के बाद बैठा करते थे. यह पत्र सलमान खान और उनके पिता के नाम से दिया गया था. जिसके बाद तुरंत मुंबई पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी और इसे लेकर अपनी जांच शुरु कर दी थी.
बता दे कि संगीतकार सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी. जिसके बाद सलमान खान के लिए भी धमकी दी जाने लगी , जिस वजह से तुरंत मुंबई पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी. इन सब के बीच इस बात की चिंता और बढ़ गयी थी क्योंकि एक बार पहले भी 2018 में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी .