ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप

Home / news / सलमान खान को सांप ने काटा, जल्द स्वस्थ होने की फैंस कर रहे...

सलमान खान को सांप ने काटा, जल्द स्वस्थ होने की फैंस कर रहे दुआ

26-Dec-2021 01:25 PM

DESK: खबर बॉलीवुड से आ रही है जहां अभिनेता सलमान खान को सांप ने काट लिया है। पनवेल स्थित फार्म हाउस में देर रात यह घटना हुई है। सांप के काटने के बाद सलमान खान को नवी मुम्बई के कामोठे इलाके के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस खबर के बाद उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ सलमान खान के फैंस कर रहे हैं।


बताया जा रहा है कि सलमान खान को बिना जहरवाले सांप ने काटा है ऐसे में इसका ज्यादा असर नहीं हुआ है। इलाज के बाद सलमान खान आज सुबह पनवेल स्थित फार्म हाउस लौटे हैं। सलमान खान की हालत अब खतरे से बाहर है। फिलहाल सलमान खान की तबीयत अब ठीक बतायी जा रही है। सलमान खान अभी अपने फार्महाउस पर ही हैं। 


बताया जाता है कि सलमान क्रिसमस मनाने के लिए अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपने फार्महाउस पहुंचे थे यह इलाका वन क्षेत्र और पहाड़ियों से घिरा हुआ है तभी उन्हें सांप ने काट लिया। हालांकि अब उनकी हालत ठीक है। उनके फैंस जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।


बता दें कि 27 दिसंबर को सलमान खान का 56वां जन्मदिन है। ऐसे में सलमान खान अपनी बर्थडे पार्टी पर ग्रैंड सेलिब्रेशन करेंगे या ये फिर अपने फॉर्महाउस पर रेस्ट करेंगे यह कहना मुश्किल होगा।