बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
21-Oct-2024 07:14 PM
By First Bihar
DESK: कुछ दिन पहले मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर धमकीभरा मैसेज आया था जिसमें बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को धमकी दी गयी थी। अब उसी व्हाट्सएप नंबर से फिर मैसेज भेजा गया है लेकिन इस बार माफी मांगी गयी है। धमकी देने वाला कल तक यह कह रहा था कि बाबा सिद्दीकी से बुरा हाल सलमान खान का करेंगे लेकिन आज वो माफी मांगते हुए कह रहा है कि गलती से मैसेज चला गया था।
अपनी इस गलती के लिए वो सलमान खान से माफी मांगता है। हालांकि मुंबई ट्रैफिक पुलिस को धमकीभरा मैसेज भेजने वाले शख्स का लोकेशन ट्रैक हो गया है। धमकी झारखंड से दी गयी है। मैसेज भेजने वाले को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस झारखंड पहुंच चुकी है। बता दें कि जिस शख्स ने पहली बार मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज किया था।
उसने पहले खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी बताया था और यह दावा किया था कि वो सलमान और लॉरेंस के बीच सुलह करवा देगा। लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी को खत्म करने के लिए उसने सलमान खान से 5 करोड़ रूपये भी मांगा था। सलमान खान को धमकी देने वाले शख्स ने मैसेज में यह लिखा था कि "इसे हल्के में न ले, अगर सलमान जिंदा रहना और लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं, तो उन्हें 5 करोड़ रुपये देने होंगे।
अगर पैसे नहीं दिए गए, तो सलमान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा। धमकीभरे इस मैसेज के आने के बाद हरकत में आई मुंबई पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। धमकी देने का लोकेशन ट्रैक कर लिया। अब उसे पकड़ने के लिए झारखंड में छापेमारी की जा रही है।