NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
29-Oct-2024 03:46 PM
By First Bihar
DESK: महाराष्ट्र के एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की पिछले दिनों गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्याकांड की जिम्मेवारी ली थी। इस मामले में पुलिस ताबड़तोड़ एक्शन ले रही है। इसी बीच एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दकी और एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है।
मंगलवार को धमकी देने के दो मामले सामने आए। बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान के बांद्रा ईस्ट स्थित जनसंपर्क कार्यालय के फोन पर धमकी दी गई। वहीं दूसरी धमकी मंबई कंट्रोल रूप के नबर पर दी गई। मुंबई पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मुंबई पुलिस के मुताबिक, जीशान सिद्दीकी और सलमान खान को 25 अक्टूबर को धमकी भरा कॉल आया था। फोन करने वाले ने धमकी देने के साथ साथ पैसों की भी डिमांड की थी। जीशान के जनसंपर्क कार्यालय के फोन पर कॉल कर सलमान खान को लेकर धमकी दी गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाख केस दर्ज करते हुए जांच शुरू की और गुरफान नामक युवक को गिरफ्तार किया।
वहीं मो. तैयब ने मुंबई कंट्रोल रूम के नंबर पर मैसेज कर कहा था कि हम सलमान खान को नहीं छोड़ेंगे, लास्ट वार्निंग दे रहे हैं। मैसेज करने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। धमकी देने वाले आरोपी का मकसद पैसे कमाना था। मुंबई पुलिस की टीम गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।