बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
14-May-2024 11:29 AM
By First Bihar
DESK : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को एक और कामयाबी मिली है। क्राइम ब्रांच की टीम ने हरियाणा के फतेहाबाद से गोलीबारी में शामिल छठे आरोपी को भी अरेस्ट कर लिया है। क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आए आरोपी हरपाल सिंह ने आरोपी मो. रफीक की आर्थिक मदद की थी और उसे रेकी करने को कहा था।
दरअसल, बीते 14 अप्रैल को सलमान खान के घर के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे। इस मामले में क्राइम ब्रांच अबतक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी।
इस मामले में पुलिस ने विक्की गुप्ता, सागर पाल, अनुज थापन, सोनू बिश्नोई और रफीक चौधरी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में से एक अनुज थापन ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस कस्टडी में खुदकुशी कर ली थी। जिसको लेकर अनुज के परिजन सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।
बता दें कि एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की वारदात को अंजाम देने की जिम्मेदारी जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल ने ली थी। अनमोल ने फेसबुक पोस्ट कर हमले की जिम्मेदारी ली थी। खुद लॉरेंस भी कई बार सलमान खान को धमकी दे चुका है।