ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्रॉली बैग में शव मिलने से सनसनी, युवती की लाश होने की आशंका; बदमाशों ने हत्या कर ठिकाने लगाया Bihar Crime News: बिहार में नशीली दवाओं की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 1.48 लाख ट्रामाडोल टैबलेट जब्त; दो स्मगलर अरेस्ट Bihar Crime News: बिहार में नशीली दवाओं की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 1.48 लाख ट्रामाडोल टैबलेट जब्त; दो स्मगलर अरेस्ट Road Accident : माघी पूर्णिमा पर बड़ा हादसा: बक्सर–मोकामा में सड़क दुर्घटनाओं में 7 की मौत, पटना गंगा घाट पर 2 श्रद्धालु डूबे Bihar RERA : बिहार रेरा ने प्रोजेक्ट निबंधन प्रक्रिया को बनाया आसान, अब ऑनलाइन आवेदन भर सकेंगे बिल्डर Bihar budget 2026 : पटना में बनेगा शिप रिपेयर सेंटर, बजट 2026 में बिहार को और क्या मिला? जानें पूरी जानकारी Union Budget 2026: नए बजट में क्या हुआ सस्ता-महंगा ? आज से इन चीजों के बढ़ेंगे दाम, देखें पूरी लिस्ट Budget 2026 : निर्मला सीतारमण ने बताया, इस बार इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं; सरकार इन कामों पर दे रही अधिक ध्यान New tax rules : इनकम टैक्स एक्ट 2025: नए नियम 1 अप्रैल 2026 से होंगे लागू, रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा घोषित; मोटर एक्सीडेंट क्लेम पर छूट Budget 2026 : भारत में आयुर्वेद के लिए खुलेंगे तीन नए AIIMS,आयुष फार्मेसी सुधार और मेडिकल टूरिज्म के लिए नई पहल

सैलरी मांगने पर लाठीचार्ज क्यों ? विधान परिषद में BJP का हंगामा,सदन के उठाई कुर्सियां ; राबड़ी बोली ... पूरे देश में हो जातीय गणना

सैलरी मांगने पर लाठीचार्ज क्यों ? विधान परिषद में BJP का हंगामा,सदन के उठाई कुर्सियां ; राबड़ी बोली ...  पूरे देश में हो जातीय गणना

07-Nov-2023 01:25 PM

By Aryan Anand

PATNA: बिहार विधान मंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी जोरदार हंगामा हो रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ भाजपा के एमएलसी ने विधान परिषद् में जमकर प्रदर्शन किया है।सरकार से सवाल पूछ रहे हैं कि विधान परिषद में आंगनबाड़ी सेविकाओं पर लाठीचार्ज क्यों? नीतीश शाही नहीं चलेगी की लगातार नारेबाजी भी किया है। इसी दौरान भाजपा के विधान पार्षद ने सदन के अंदर कुर्सी भी उठा ली है। 


दरअसल, बिहार विधानसभा में आज सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा गेट के बाहर अचानक से सैकड़ों की तादाद में आगनबाड़ी सेविका पहुंच गई धरना - प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जिन्हें बाद में काफी जोर - जबरदस्ती कर वहां से हटाया जा रहा है। इतना ही नहीं इनलोगों पर वाटर केनन उपयोग किया जा रहा है। इस दौरान लाठीचार्ज की भी बातें कही जा रही है। ऐसे में इसी बात को लेकर भाजपा के विधान पार्षद सदन में हंगामा करना शुरू कर दिया। उसके बाद भाजपा के पार्षद ने कुर्सी उठा ली। हालांकि, बाद में सदन की कार्यवाही स्थगित हो गयी। 


उसी दौरान मंत्री आलोक मेहता ने जवाब देते हुए कहा है कि लाठीचार्ज नहीं हुई है। पानी छोड़ा गया है। हंगामे के बीच बिहार विधान परिषद की कार्यवाही 1 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। उसके बाद अब विधान सभा में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश किया गया है। लिहाजा विधान परिषद पहुंचते ही राबड़ी देवी ने कहा कि पूरे देश में जाति गणना करा ले सरकार।


आपको बताते चलें कि,  राजधानी पटना में मंगलवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं पर पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया। आंगनबाड़ी सेविकाएं विधानसभा घेराव करने के लिए निकली थीं। ये लोग अपनी मांगों को लेकर डेढ़-दो महीने से हड़ताल पर हैं। आंगनबाड़ी सेविकाओं ने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है। एक आंगनबाड़ी सेविका की मौत का दावा किया जा रहा है . हालांकि इस पर प्रशासनिक पुष्टि नहीं की गई है।