ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम

Home / news / साले की शादी में मनमाफिक कपड़ा नहीं मिलने से नाराज था जीजा, ससुरालवालों...

साले की शादी में मनमाफिक कपड़ा नहीं मिलने से नाराज था जीजा, ससुरालवालों ने कर दी हत्या

21-Nov-2021 09:42 PM

KATIHAR: कटिहार में ससुरालवालों ने दामाद की हत्या कर दी और लाश को शौचालय में छिपा दिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि साले की शादी में मनपसंद कपड़ा नहीं मिलने से दामाद नाराज था। महज कपड़े की बात को लेकर ससुरालवालों ने दामाद की निर्मम हत्या कर दी। घटना का कारण सुनकर इलाके के लोग भी सकते में हैं। 


कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र के मंसुरिया गांव में साले की शादी मे मनपसंद कपड़ा नहीं मिलने से नाराज दामाद की ससुरालवालों द्वारा हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दामाद की हत्या के बाद लाश को शौचालय की टंकी में डालकर ससुरालवालों ने छिपा दिया था। मृतक की पहचान आजमनगर थाना क्षेत्र के जलकी पंचायत के गझोट गांव निवासी मो. सब्बीर आलम के बेटे नाहिद के रूप में की गयी है। नाहिद की शादी सबेरा खातून के साथ हुई थी। 


सबेरा खातून की भाई की शादी में पति नाहिद के साथ अपने मायके मंसुरिया आई हुई थी। मृतक की मां नहेदा खातून की माने तो अपने साले की शादी में मनपसंद कपड़ा नहीं मिलने से नाहिद नाराज था। जिसे लेकर मामूली विवाद हुआ था। इसी मामले को लेकर पत्नी, ससुर, साला सहित दर्जनों लोगों ने मिलकर नाहिद की निर्मम हत्या कर दी औऱ शव को छिपाने के मकसद से शौचालय की टंकी में डाल दिया। मृतक की मां के बयान पर ससुराल पक्ष के दर्जनों लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।


हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। आजमनगर थानाध्यक्ष मानुतोष कुमार ने बताया कि हत्या के बाद शव को शौचालय की टंकी में छिपाकर रखा गया था। फिलहाल लाश को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेजा गया है। मृतक की मां के बयान पर मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।  



news image


news image


news image


news image


news image


news image