क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र
04-Jun-2023 12:20 PM
By First Bihar
PATNA : राजधानी पटना से सटे इलाके अथमलगोला से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां साला-साली की शादी में आए जीजा की संदिग्ध मौत हो गई है। इस हत्या के पीछे की वजह और हत्यारा को लेकर इस शादी समारोह में शामिल हुए लोगों को किसी भी तरह की कोई भी जानकारी नहीं है।
दरअसल, अथमलगोला लहेरिया टोला गांव में साले की शादी में आए जीजा की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। इस युवक का शव अथमलगोला के सबनीमा मे एनएच किनारे एक ऑटो में था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस से हत्या की शिकायत किए जाने के बाद छानबीन तेज कर दी गयी है। पुलिस जल्द ही इस मामले में खुलासा करने का दावा कर रही है।
वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चिड़ैया गांव निवासी जोगी राय का पुत्र विकास राय (27) के रूप में हुई है। यह अपने साली और साले की शादी में शरीक होने पहुंचा था। इसके साले की शादी दो दिन पहले हो चुकी थी और साली की शादी शनिवार को होनी थ। लेकिन,साली के शादी से पहले ही विकास की संदेहास्पद ढंग से मौत हो गई। हालांकि, मृतक के पिता का कहना है कि उनके बेटे की हत्या उसके ससुराल वालों से ही कर डाली है।
इधर, इस घटना को लेकर अथमलगोला प्रभारी थानाधयक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि युवक की मौत कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ठोस कारण की जानकारी मिल पाएगी। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सभी एंगल को ध्यान में रखते हुए छानबीन की जा रही है। मृतक के परिजनों से पुलिस ने थाने में बयान लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। युवक की अचानक हुई मौत से उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। बताया जाता है कि चार साल पहले ही विकास की शादी हुई थी। उसकी पत्नी और भी बुरा हाल है।