ब्रेकिंग न्यूज़

BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा

सकुनी मामा के पुत्र हैं सम्राट चौधरी ! बोले तेजप्रताप यादव...लालू पर नहीं है उनकी कुछ भी बोलने की हैसियत

10-Oct-2023 01:36 PM

By First Bihar

PATNA : सम्राट चौधरी होता कौन है? सम्राट चौधरी का कोई हैसियत है क्या लालू जी पर कुछ भी बोलने का। उनका हैसियत है कुछ सम्राट चौधरी का। सम्राट चौधरी तो खुद सकुनी मामा के पुत्र हैं जो महाभारत करवाए। इसलिए ये लोग कुछ भी बोलता है तो उसका कोई फर्क नहीं पड़ता है। यह बातें बिहार सरकार के वन पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव ने कही है। 


दरअसल,राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव ने कल ट्वीट करते हुए लिखा था कि - कैंसर का इलाज सिर दर्द का दवा खाने से नहीं होगी। उसके बाद इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में जमकर विवाद हुआ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि - लालू खुद बिहार के लिए कैंसर हैं। बिहार में अगर अराजकता की स्थिति बनाने वाला अगर कोई नेता रहा तो वह लालू प्रसाद हैं। लालू ने ही बिहार में जातीय उन्माद फैलाकर, ये जो कैंसर की बात कर रहे हैं सिर्फ और सिर्फ लालू प्रसाद ने ही यह स्थिति उत्पन्न की है। लालू प्रसाद ही बिहार की राजनीति के कैंसर हैं। लालू प्रसाद को तो अब पूजा पाठ में लगना चाहिए। नीतीश कुमार की कृपा से लालू सजायाफ्ता हैं, अब तो भगवान की शरण में चले जाएं। बिहार की राजनीति को बर्बाद करने वाला अगर कोई नेता बिहार में पैदा लिया तो उसना नाम लालू प्रसाद है।


इसके बाद अब इसको लेकर तेजप्रताप यादव ने कहा कि - सम्राट चौधरी होता कौन है? सम्राट चौधरी का कोई हैसियत है क्या लालू जी पर कुछ भी बोलने का। उनका हैसियत है कुछ सम्राट चौधरी का। सम्राट चौधरी तो खुद सकुनी मामा के पुत्र हैं जो महाभारत करवाए। इसलिए ये लोग कुछ भी बोलता है तो उसका कोई फर्क नहीं पड़ता है। 


आपको बताते चलें कि - लालू ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि, ‘जातिगत जनगणना के विरुद्ध जो भी लोग है वो इंसानियत, सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक बराबरी तथा समानुपातिक प्रतिनिधित्व के ख़िलाफ है। ऐसे लोगों में रत्तीभर भी न्यायिक चरित्र नहीं होता है’। इसके आगे आगे लिखते हैं, ‘किसी भी प्रकार की असमानता एवं गैरबराबरी के ऐसे समर्थक अन्यायी प्रवृत्ति के होते है जो जन्म से लेकर मृत्यु तक केवल और केवल जन्मजात जातीय श्रेष्ठता के आधार एवं दंभ पर दूसरों का हक खाकर अपनी कथित श्रेष्ठता को बरकरार रखना चाहते है’। अंत में उन्होंने लिखा, ‘कैंसर का इलाज सिरदर्द की दवा खाने से नहीं होगा’।