ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज

शकी पति ने पहले कुकर और सिलेंडर से किया हमला, फिर चाकू से गोद कर पत्नी को मार डाला, थाने में जाकर किया सरेंडर

03-Feb-2022 02:07 PM

DESK: दिल को झकझोरकर रख देने वाली घटना सामने आई है। शकी पति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। पहले पत्नी के सिर पर कुकर और सिलेंडर से हमला किया फिर चाकू से गोद कर हत्या कर दी। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद वह थाने पहुंच गया और खुद को पुलिस के हवाले किया। 


दिल को दहला देने वाली घटना राजधानी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके की है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि आसिफ नाम व्यक्ति अपनी पत्नी को शक की नजरों से देखा करता था। और इसी कारण उसने पत्नी की इस कदर हत्या कर दी जिसे जान कर लोग भी हैरान हैं। 


पत्नी शाहीन खान की निर्मम हत्या के बाद आसिफ ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। आसिफ ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी पर शक था कि उसका किसी गैर मर्द से अवैध संबंध थे। इसी बात को लेकर उसने पत्नी को मार डाला। आरोपी के खिलाफ गोविंदपुर थाने में मामला दर्ज हुआ। 


हत्या के बाद शाहीन खान ने सरेंडर करते हुए पुलिस को बताया कि सबसे पहले उसने पत्नी के सिर पर कुकर और सिलेंडर से हमला किया जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गयी। लेकिन वह उसे जान से मारने चाहता था। इसलिए चाकू से कई बार हमला किया जिससे उसकी मौत हो गयी। आरोपी पति की बातें सुन पुलिस भी हैरान रह गयी। आरोपी ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।