ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / शकील अहमद के आवास पर कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक, मानसून सत्र के...

शकील अहमद के आवास पर कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक, मानसून सत्र के साथ-साथ मौन सत्याग्रह पर चर्चा

10-Jul-2023 07:34 PM

By First Bihar

PATNA:  14 जुलाई तक चलने वाले बिहार विधान मंडल मानसून सत्र को लेकर अपनी पार्टी की रणनीति बनाने के लिए आज महागठबंधन, जेडीयू, राजद और भाजपा की ओर से विधायक दल की बैठक बुलाई गयी। जदयू की विधायक दल की बैठक संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी के आवास पर की जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में यह बैठक हो रही है। वही पटना स्थित विधायक दल के नेता शकील अहमद के आवास पर कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक हो रही है। 


शकील अहमद के आवास पर आयोजित कांग्रेस विधानमंडल की बैठक में कांग्रेस के तमाम विधायक और विधान पार्षद मौजूद हैं।  बैठक के दौरान मॉनसून सत्र की रणनीति को लेकर चर्चा हो रही है। बैठक में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि सत्र में जनता के सवाल उठाने के साथ-साथ 12 जुलाई को पार्टी के मौन सत्याग्रह की तैयारी को लेकर चर्चा की जा रही है। इस दौरान  काफी संख्या में कांगेसियों का जुटान होगा। वही विधायक दल के नेता शकील अहमद ख़ान ने कहा कि मॉनसून सत्र की तैयारी को लेकर बैठक अहम है। जिसमें सभी विधायकों को सदन की कार्यवाही में उपस्थित रहने का सुझाव दिया गया है।