ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

शकी पति ने दी मोबाइल पर बात करने की सजा, कुल्हाड़ी से पत्नी का हाथ काटकर ले भागा

11-Apr-2024 09:30 PM

By First Bihar

DESK: कहते हैं सब चीज का इलाज है लेकिन शक का कोई इलाज नहीं है। एक शकी पति ने मोबाइल पर बात करने की ऐसी सजा पत्नी को दी जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। पत्नी के अक्सर मोबाइल पर लगे रहने से गुस्साए पति ने उसका हाथ काट दिया। जब पत्नी सोई हुई थी तब कुल्हाड़ी लेकर आया और हाथ काटकर उसे अपने साथ ले भागा। हाथ काटे जाने के बाद पत्नी बुरी तरह घायल हो गयी। चीख चीख कर रोने की आवाज सुनकर सोये बच्चे भी नींद से जाग गये जिसके बाद चिखने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे।


 महिला की हालत देखकर पड़ोसी भी हैरान रह गये। फिर आनन-फानन में महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला दर्द से लगातार कराह रही थी। उसकी हालत देखकर इलाज कर रहे डॉक्टर भी दंग रह गये। उधर घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने जब महिला से पूछताछ की तब पता चला कि उसकी यह हालत शकी पति ने की है। कुल्हाड़ी से हाथ काटने के बाद वह उसे लेकर फरार हो गया है। 


पुलिस के लिए भी यह अजूबा केस था। पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी। पीड़िता के बच्चों से भी पुलिस ने पूछताछ की। बच्चों को लेकर पुलिस कई जगहों पर छापेमारी के लिए पहुंची। तभी घर के पास खाली पड़े एक मकान से महिला का कटा हुआ हाथ पुलिस ने बरामद किया। पति द्वारा पत्नी का हाथ काटे जाने का मामला मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले का है। 


जहां बरखेड़ी गांव की रहने वाली 35 साल की महिला का हाथ पति कमल अहिरवार ने उस समय कुल्हाड़ी से काट दिया जब वो बच्चों के साथ घर में सो रही थी। फिर हाथ काटने के बाद वह कुल्हाड़ी और कटे हाथ को लेकर फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 16 साल पहले उसकी शादी कमल के साथ हुई थी उसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। शकी पति आए दिन उसके चरित्र पर शक करता था उसे लगता था कि मेरा किसी गैर पुरुष के साथ संबंध हैं और उसी से फोन पर बात करती है।


 इस बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच झगड़ा हुआ करता था और एक दिन उसने उस हाथ को ही कुल्हाड़ी से काट दिया जिस हाथ में वो मोबाइल पकड़कर बातें करती थी। पीड़िता की बातें सुनने के बाद पुलिस भी हैरान रह गयी। फिलहाल पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना से इलाके के लोग भी सकते में हैं। पूरे इलाके में इसी घटना की चर्चा हो रही है।