ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस

सज रहा रांची का मोरहाबादी मैदान, हेमंत सोरेन की 29 दिसंबर को होगी ताजपोशी

सज रहा रांची का मोरहाबादी मैदान, हेमंत सोरेन की 29 दिसंबर को होगी ताजपोशी

27-Dec-2019 01:04 PM

RANCHI : हेमंत सोरेन के झारखंड की सीएम की तौर पर ताजपोशी की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। रांची के मोरहाबादी मैदान को सजाया जा रहा है। नई सरकार का शपथ ग्रहण  29 दिसंबर को होगा।

नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए मोरहाबादी मैदान सजने लगा है। भव्य मंच के लिए टेंट पहुंच गए हैं। मंच निर्माण में लगने वाले मजदूरों ने काम शुरू कर दिया है। रांची के डीसी राय महिमापत रे और एसएसपी अनिश गुप्‍ता ने समारोह स्‍थल की तैयारियां का जायजा लिया। इस क्रम में सुरक्षा एहतियातों के साथ ही आगंतुकों के लिए खास इंतजामों पर जोर दिया गया।

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह के लिए देश भर से कई दिग्गज नेताओं को निमंत्रण दिया गया है।  हालांकि अब तक ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि समारोह में शामिल होने के लिए किन-किन नेताओं ने अपनी सहमति दी है। आयोजन की तैयारियों के बारे में भी आधिकारिक तौर पर अब तक कोई सूचना नहीं दी गई है।