बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
11-Jan-2020 07:47 AM
PATNA: बिहार में सैनिक स्कूल में दाखिले के नाम पर जालसाजी करने का मामला सामने आया है. सैनिक स्कूल में दाखिले के लिए एंट्रेंस एग्जाम देने वाले छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में शामिल कराने के लिए अभिभावकों से घूस मांगी जा रही है. आपको बता दें कि 5 जनवरी-2020 को देश भर में सैनिक स्कूल में नामांकन के लिए एंट्रेस एग्जाम लिया गया था.
मेरिट लिस्ट में छात्रों का नाम शामिल करने का झांसा देकर एक गिरोह अवैध वसूली कर रहा है. मुजफ्फरपुर के कई अभिभावकों को जालसालों का फोन आया है. ओमप्रकाश नाम का एक शख्स अभिभावकों को फोन पर 7-7 हजार रुपये की डिमांड कर रहा है. जिन छात्रों ने सैनिक स्कूल में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा दी है, उनका डेटा भी लीक कर दिया गया है.
सैनिक स्कूल में दाखिला दिलाने के लिए जालसाज अभिभावकों को फोन करता है, फिर सैनिक स्कूल के फॉर्म में भरे हुए छात्रों की पूरी डिटेल सही-सही बताकर दाखिला कराने के नाम पर 7-7 हजार रुपये हर अभिभावक से मांग रहा है. जालसाज IFSC कोड के साथ अपना बैंक अकाउंट भेजकर लोगों से पैसे मांग रहा है. जालसाजी करने वाला ओमप्रकाश नाम का व्यक्ति पटना के नौबतपुर का रहने वाला है.