ब्रेकिंग न्यूज़

जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद अवैध कारतूस का जखीरा बरामद मुजफ्फरपुर जिले में LPG की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 118.85 लाख रुपये का जुर्माना बांका में साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, दो बैंक खातों में मिला करोड़ों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन जद(यू) ने जारी की 25 जिलाध्यक्षों की सूची, नीतीश कुमार की मिली स्वीकृति बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना

साहेबगंज में मृतक के परिजनों से मिले लोजपा नेता, SDPO-थानाध्यक्ष से की कार्रवाई की मांग

07-Jan-2024 08:26 PM

By FIRST BIHAR

VAISHALI: साहेबगंज प्रखंड के हलिमपुर पंचायत में एक युवक की हत्या 26 दिसंबर को अपराधियों ने कर दी थी। ईसाछपरा गांव के वार्ड नंबर 07 निवासी भदय पासवान के 23 वर्षीय पुत्र सकिंद्र कुमार की हत्या से परिजन काफी सदमे में हैं। घटना के 11 दिन हो गये लेकिन अभी तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। 


पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रचार-प्रसार प्रमुख एवं मुज़फ़्फ़रपुर जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह ने सांत्वना दी और उनके पिता से घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने साहेबगंज के थानाध्यक्ष राजेश रंजन एवं SDPO चंदन कुमार से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की बात कही। 


पीड़ित परिजनों से मिलने के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रचार-प्रसार प्रमुख एवं जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह साहेबगंज प्रखंड के माधोपुर हजारी पंचायत भी गये जहां उन्होंने जन सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट के विजन को विस्तार रूप से बताया। 


उन्होंने साहेबगंज की जनता को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से उनके विचार धारा से जुड़ने और संगठन को मजबूत बनाने को कहा। इस दौरान उन्होंने प्रखंड पंचायत अध्यक्ष व गणमान्य लोगों को समानित किया। इस कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष सहिंद्र पासवान मौजूद थे। पंचायत अध्यक्ष डॉ० सुरेंद्र पासवान, उपाध्यक्ष अजय कुमार और महिला प्रखंड अध्यक्ष लवली रंजना भी मौजूद थी। वही इस मौके पर रमेश राय,जनक राय,हीरा पासवान,राजू राय,राम परवेश साह व अन्य गणमान्य मौजूद थे।

news image


news image


news image


news image


news image


news image


news image


news image


news image


news image


news image


news image


news image


news image


news image


news image


news image


news image


news image


news image


news image