ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में वाहन जांच के दौरान दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, लूट की घटनाओं का खुलासा Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी Budget-2026-27: देश की संभावनाओं को हकीकत में बदलने वाला है यह बजट, BJP विधायक बोले- किसानों की आय में क्रांतिकारी बदलाव आएगा Patna -Aurangabad highway : पटना–औरंगाबाद NH-139 पर दिखेगा बदला -बदला नजारा, मोदी सरकार ने दी मंजूरी; हज़ारों परिवार को मिलेगा सीधा लाभ NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO Bihar Exam Centers : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, गैजेट पर रोक, दीवार फांदी तो कार्रवाई; केंद्रों में कड़ी सुरक्षा, तैयारियां पूरी

साहेबगंज में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सभा, बोले जिला प्रभारी..संगठन से जुड़े और चिराग पासवान के हाथों को बनाए मजबूत

साहेबगंज में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सभा, बोले जिला प्रभारी..संगठन से जुड़े और चिराग पासवान के हाथों को बनाए मजबूत

20-Dec-2023 08:33 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के साहेबगंज प्रखंड में आज लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रचार प्रसार प्रमुख व जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान संजय कुमार सिंह ने कई जनसभाओं को संबोधित किया। साहेबगंज प्रखंड के अहियापुर, वासुदेवपुर सराय और बगरा पंचायत में जनसभा को संबोधित करते हुए संजय कुमार सिंह ने लोगों को बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट को विस्तार पूर्वक बताया। 


इस मौके पर जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह ने साहेबगंज के लोगों से लोक जनशक्ति रामविलास पार्टी और पार्टी के विचार धारा से जुड़ने को कहा। उन्होंने कहा कि पार्टी से जुड़कर संगठन को मजबूत बनाए और राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का साथ दें। संजय कुमार सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के हर लोगों को फर्स्ट बनाना है। चिराग पासवान चाहते हैं बिहार के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो। बिहार में पंचायत स्तर पर ऐसे स्कूल का निर्माण करे कि वहां गरीब के बच्चे पढ़े और शिक्षित होकर अपने भविष्य का निर्माण करे। हमें आज के जैसे टीचर नहीं चाहिए जिन्हें 29 में से 11 घटाना नहीं आता है।


 हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष की सोच एक-एक जनता पर है। लोगों के रहने सहन के स्तर को ऊंचा करना ही उनका उद्धेश्य है। लेकिन ऐसा करने के लिए चिराग पासवान को सत्ता में आना होगा और यह तभी संभव है जब आप लोग साथ देंगे। लोजपा रामविलास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों को मजबूत बनाए। आने वाले चुनाव में उन्हें जीताना होगा तब वो आपके लिए काम करेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री अनापशनाप बयान देते रहते हैं उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है उनसे अब बिहार संभल नहीं रहा है इसलिए हम सबको मिलकर चिराग पासवान के हाथ को मजबूत करना होगा। हमारे पार्टी के विचार धारा से जुड़िये और संगठन को मजबूत बनाईए।  


इस दौरान संजय कुमार सिंह ने प्रखंड पंचायत अध्यक्ष एवं गणमान्य लोगों को सम्मानित किया। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रखंड अध्यक्ष सहिन्द्र पासवान भी मौजूद थे। वही पंचायत अध्यक्ष दिलीप राम, फिरंगी साह, शिवनाथ पासवान और महिला प्रखंड अध्यक्ष लवली रंजना भी मौजूद थीं। वही रमाशंकर पासवान, राजेंद्र राम, अंकित कुमार, दिलीप भारती, विष्णु राम, दुर्गा पासवान, कैलाश पटेल बैजनाथ पासवान, शंभू पासवान,अमोद कुमार सहित कई गणमान्य मौजूद थे।