ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / साहेबगंज और नवगछिया में VIP की विशाल रैली, बोले मुकेश सहनी..निषाद एकजुट हुए...

साहेबगंज और नवगछिया में VIP की विशाल रैली, बोले मुकेश सहनी..निषाद एकजुट हुए तो पटना क्या दिल्ली भी दूर नहीं

05-Dec-2023 05:52 PM

By First Bihar

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज हेलीकॉप्टर यात्रा के क्रम में झारखंड के साहेबगंज और बिहार के नवगछिया पहुंचे। इस दौरान वीआईपी प्रमुख ने दोनों स्थानों पर विशाल रैली को संबोधित किया। 


सहनी साहेबगंज के मटियाल और नवगछिया के कचहरी मैदान में रैली को संबोधित करते हुए लोगों से खासकर युवाओं से अपने अधिकार के लिए संघर्ष करने का आह्वान करते हुए कहा कि अपने वोट की ताकत और वोट बैंक को समझने से ही समाज में बदलाव आएगा। उन्होंने इसके लिए एकजुट होने की भी अपील की। 


इस दौरान मुकेश सहनी ने आने वाली पीढ़ी  के उज्जवल भविष्य के लिए पढ़ाने तथा अधिकारों के लिए संघर्ष करने का हाथ में गंगाजल लेकर संकल्प लिया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री सहनी ने कहा कि देश की आजादी के लिए हमारे पूर्वजों ने कुर्बानियां दी, लेकिन हमे आज भी सही आजादी नहीं मिली। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भी आज निषाद को गुलामी का ही जीवन गुजारना पड़ रहा है। 


'सन ऑफ मल्लाह ' के नाम से चर्चित श्री सहनी ने कहा कि आज देश के दिल्ली और पश्चिम बंगाल में निषाद भाइयों को आरक्षण दिया जा रहा है, लेकिन बिहार, यूपी और झारखंड में आरक्षण नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर आज निषाद एकजुट हुए तो पटना और बिहार क्या दिल्ली भी हमसे दूर नहीं है। 


 इससे पहले मुकेश सहनी को साहेबगंज और नवगछिया पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि जो हमारी सुनेगा उसकी हम भी  सुनेंगे, जो हमारी नहीं सुनेगा, उसकी हम भी नहीं सुनेंगे। उन्होंने कहा कि आज निषादों के लिए बजट बनता है लेकिन हमारी सरकार में उचित प्रतिनिधित्व नहीं रहने के कारण उसका सही लाभ हमे नहीं मिल पाता है। मुकेश सहनी ने कहा कि आरक्षण नहीं मिलने के कारण आज निषाद आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।

news image


news image