ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / शाहरुख हत्याकांड का पटना पुलिस ने किया खुलासा, सुपारी किलर्स ने किया था...

शाहरुख हत्याकांड का पटना पुलिस ने किया खुलासा, सुपारी किलर्स ने किया था गर्दनीबाग में मर्डर

16-Feb-2020 04:40 PM

By Rahul Singh

PATNA : 11 फरवरी को गर्दनीबाग में शाहरुख की हत्या चार सुपारी किलर्स ने की थी। पटना पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने आज सरफराज उर्फ शाहरुख की हत्या में शामिल चार अपराधियों को पकड़े जाने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया।


एसएसपी उपेन्द्र शर्मा ने बताया कि इस मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से हत्या में इस्तेमाल किए गये तीन पिस्टल और एक कट्टा को भी बरामद किया गया है। उन्होनें बताया कि आजाद नाम का अपराधी इस मामले का मुख्य अभियुक्त है जो पीरबहोर का रहना वाला है। आजाद पटना के संजय पासवान हत्याकांड का भी मुख्य अभियुक्त रहा है उसने कारगिल चौक पर दिनदहाड़े हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।वहीं इस मामले में अन्य तीन अपराधी धीरज कुमार, मुन्ना मलिक और इमरान  उर्फ पप्पू को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


एसएसपी ने बताया कि चितकोहरा के पास इन अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार पप्पू  ही मृतक शाहरुख  को अपने साथ लेकर गया था। चार अपराधी पहले से वहां मौजूद थे सभी के हाथों में हथियार थे। शाहरुख के वहां पहुंचते ही सभी ने साथ मिलकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। मौका-ए-वारदात पर ही शाहरुख ने दम तोड़ दिया था। उन्होनें बताया कि मृतक शाहरुख भी आपराधिक वारदातो में संलिप्त रहा था।एसएसपी ने बताया कि तीन अभियुक्तों को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है जबकि एक अन्य को पटना से गिरफ्तार किया गया है। वहीं इस मामले का एक और अभियुक्त फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।