RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
09-May-2022 12:18 PM
SAHARSA : इस वक्त की बड़ी खबर सहरसा से सामने आ रही है, सहरसा सिविल कोर्ट परिसर में फायरिंग की घटना हुई है। सहरसा सिविल कोर्ट के मेन गेट के पास अपराधियों ने फायरिंग की है। फायरिंग की घटना के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई है। वकील और कोर्ट कर्मी दहशत में हैं।
फायरिंग की इस घटना में सुशील यादव नाम के एक शख्स को गोली भी लगी है। बताया जा रहा है कि सुशील यादव थोड़े दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। वह कोर्ट किसी काम से पहुंचा था इसी दौरान उसे निशाना बनाते हुए अपराधियों ने गोली मारी।
सुशील यादव आर्म्स एक्ट के मामले में जेल के अंदर था लेकिन उसे बेल मिली और वह जेल से बाहर आ गया। माना जा रहा है कि सुशील यादव के साथ अदावत रखने वाले लोगों ने ही उस पर फायरिंग की। कोर्ट के मेन गेट पर कुल 3 राउंड फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाले बाइक पर सवार होकर आए थे हालांकि घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से निकल भागे। सुशील यादव को गोली छूकर निकली है और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। सिविल कोर्ट परिसर में फायरिंग की इस घटना से वकीलों में नाराजगी है।