ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / Bihar News: सहरसा में 198 लीटर विदेशी शराब के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार,...

Bihar News: सहरसा में 198 लीटर विदेशी शराब के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, सभी धंधेबाज झारखंड के रहने वाले

26-Nov-2024 09:40 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: सहरसा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 198 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। इस मामले में छह तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर झारखंड से शराब की खेप सहरसा ला रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो कार को रोका और उनमें से शराब बरामद की। गिरफ्तार तस्कर झारखंड के दुमका जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से दो कार, पांच मोबाइल भी बरामद किया हैं। सभी गिरफ्तार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।


सहरसा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं परिवहन के रोकथाम और शराब तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 25 नवंबर की रात्रि में कासनगर थानाध्यक्ष को जिला आसूचना इकाई के माध्यम से सूचना मिली कि माली चौक सोनबरसा थाने के तरफ से दो कार सवार कुछ शराब तस्कर भारी मात्रा में विदेशी शराब का खेप लेकर काशनगर की ओर से सहरसा आने वाला है। मिली सूचना के आधार पर कासनगर थाना एवं जिला आसूचना इकाई की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए भस्ती चौक के पास वाहन चेकिंग शुरू की गयी। 


वाहन जांच के दौरान दो चार पहिया वाहन सवार पुलिस टीम को देख वाहन घुमाकर भगाने लगे। जिसे संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। उक्त पकड़े गए दोनों कार की तलाशी लेने पर स्कॉर्पियो से कुल 18 कार्टून जिसमें 432 बोतल बरामद हुआ। प्रत्येक बोतल 375 एम एल के है जिसकी कुल मात्रा 162 लीटर है। वहीं टाटा सफारी से चार कार्टन बरामद किया गया है जिसमें कुल 96 बोतल थे। प्रत्येक बोतल 375 एमएल के थे। जिसकी कुल मात्रा 36 लीटर थी। इस तरह कुल 198 लीटर विदेशी शराब बरामद किए गए। 


साथ ही दोनों चार पहिया वाहन में सवार 06 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में काशनगर थाना में कांड दर्जकर अग्रतार कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार तस्करों में सोनू कुमार, पिता महेंद्र प्रसाद दास, अंशु लकड़ा, पिता जेशीदार लकड़ा, सुशील कुमार मंडल, पिता रघुनाथ मंडल, कुमार देव, पिता स्वर्गीय प्रदीप यादव, मोहम्मद शाहिद, पिता मोहम्मद शकील अहमद, दिव्यांशु कुमार, पिता अजीत सिंह शामिल हैं। सभी तस्कर झारखंड दुमका के रहने वाले हैं। इस अभियान में 198 लीटर विदेशी शराब, दो चार चक्का वाहन और पांच मोबाईल बरामद किया गया। बरामद शराब एवं कार को जब्त कर पुलिस गिरफ्तार तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

news image


news image


news image

news image